अनूपपुर: कोलमी-रक्सा में टोरेंट कंपनी को लेकर जनसुनवाई, जनप्रतिनिधियों ने उठाई किसानों और ग्रामीणों की समस्याएँ
जैतहरी विकासखंड के फुनगा क्षेत्र अंतर्गत कोलमी-रक्सा गांव में टोरेंट कंपनी से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, मजदूर एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल हुए।