ललितपुर: चौकाबाग में पति-पत्नी के बीच विवाद, पति ने पत्नी पर चाकुओं से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, ललितपुर से झांसी रेफर
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के चौकाबाग में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिसमें गुस्साए पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, बताया गया स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत घायल महिला को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है,उक्त मामले में डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया घायल महिला को झांसी रेफर किया गया है।