मंझनपुर: कौशाम्बी में दो माह पुरानी चोरी का पर्दाफाश, शातिर चोर को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया, चालान भेजा गया न्यायालय
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पश्चिम शरीरा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो महीने पुरानी चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में शामिल एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। 13 फरवरी को वादी धरमपाल पुत्र स्व. झल्लर निवासी फताहीपुर ने थाना पश्चिम शरीरा में शिकायत की थी।