खरगोन। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जमीन सौदे में 67 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी से टूटकर किसान सालगराम यादव ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली। दबंगों के खौफ और समाज में इज्जत खोने के गम में किसान ने मौत को गले लगा लिया। मरने से पहले जारी एक भावुक वीडियो में सालगराम बिलखते हुए न्याय की भीख मांग रहा है।