कुरूद: विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ को नई रेल सेवाओं की सौगात
Kurud, Dhamtari | Oct 19, 2026 छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर को ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइनों का उद्घाटन होगा। रायपुर से कुरूद और रावघाट के लिए नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। रायपुर में इलेक्ट्रिक इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी भी शुरू होगी। बिल्कुल किफायती किराये से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के लोगों की आवाजाही आसान होगी।