फिरोज़ाबाद: चन्द्रप्रभु जैन मंदिर में मनाया गया जैन धर्म के अष्टम तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु का निर्वाणोत्सव
फ़िरोज़ाबाद शहर के चन्द्रप्रभु प्राचीन जैन मंदिर में जैन धर्म के अष्टम तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु निर्वाण लाडू जैन मुनि अमित सागर महाराज संघ के सानिध्य में बड़ी धूमधाम के साथ चढ़ाया गया है।इस मोके पर जैन मुनि के सानिध्य में चंद्र प्रभु जैन मंदिर से घटयात्रा निकाली गयी। घट यात्रा का भक्तो ने पुष्पवर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया।