गरखा: इलाके में सनसनी, आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Garkha, Saran | May 16, 2026 गरखा थाना क्षेत्र के शिवरहियां गांव स्थित एक बगीचे में शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मढ़ौड़ा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के तेजपुरवा टोला निवासी साधु साह के 39 वर्षीय पुत्र गुड्डू साह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।