प्रतापपुर: सड़क मरम्मत नहीं हुई तो खुद गड्ढे भरेंगे, सामाजिक कार्यकर्ता जीशान खान की चेतावनी
गोगहडनाला जगन्नाथपुर से लेकर केरता चौक तक खराब सड़क और बड़े-बड़े गड्ढों को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। सामाजिक कार्यकर्ता जीशान खान ने एसईसीएल और प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सड़क के गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई, तो सोमवार सुबह 11 बजे वे अपने छोटा हाथी वाहन में पत्थर भरकर स्वयं गड्ढे भरने का काम करेंगे।