नावकोठी: सैदपुर में नाग पंचमी मेला की तैयारी को लेकर ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों की बैठक
सैदपुर में होने वाले चार दिवसीय नाग पंचमी मेला की तैयारी को लेकर पूजा समिति और ग्रामीणों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सुभाकर मिश्रा ने किया। उन्होंने मेला के आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा सफल संचालन के लिए 50 सदस्यीय मेला समिति का गठन किया गया।