शिवपुरी नगर: फिजिकल थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस ने दोनों तरफ क्रॉस केस दर्ज किया, वीडियो भी आया सामने
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के कमलागंज घोसीपुरा इलाके में दो दिनों से चल रहे विवाद ने मंगलवार-बुधवार को तूल पकड़ लिया। मकान की छत डालने को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।