बांधवगढ़: उमरिया सीईओ जिला पंचायत ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
28 जून रविवार समय 11 बजेजिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को उत्साहपूर्वक किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय सिंह ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।