रायबरेली: बिनोहरा में जर्जर सड़क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जिम्मेदारों से सड़क मार्ग दुरुस्त करवाने की मांग की
Raebareli, Raebareli | Jun 25, 2026
25 जून बृहस्पतिवार की दोपहर 2 बजे राही विकासखंड अंतर्गत सड़क मार्ग अत्यधिक खराब होने से ग्रामीण प्रदर्शन पर उतर चुके है। और जल्द से जल्द निर्माण कार्य न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। 30 वर्ष पहले सड़क का निर्माण किया गया था। तब से अब तक किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया गया। जिस मार्ग पूरी तरह से गड्ढो तथा बड़े-बड़े पत्थरों मे तब्दील हो गया।