सेगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रात्रि में डाक्टर नदारद, मरीजों को उठाना पड़ी मुसीबतें।सेगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जिससे कि आएदिन मरीजों को परेशान होना पड़ता है। बीती रात आक्सीजन की कमी को लेकर नगर के पंच हरिष पाठक अस्पताल गये थे। लेकिन मौके पर डाक्टर के नहीं होने से करीब आधे घंटे तक परेशान होते रहे हैं।