हुज़ूर: UCC पर बढ़ा जनसमर्थन, 9 लाख से ज्यादा सुझावों की जानकारी राज्यपाल को दी गई
Huzur, Bhopal | Jun 29, 2026 भोपाल के लोक भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर मिले 9 लाख से अधिक सुझावों और व्यापक जनसमर्थन की जानकारी राज्यपाल को दी गई। साथ ही UCC को लेकर सरकार की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई|