बीकानेर: सदर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, पूछताछ जारी
आईजी ओमप्रकाश द्वारा चलाए जा रहे अपराधों की धरपकड़ अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए बाइक चोर राजाराम डेलु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है जिसकी जानकारी पुलिस ने रविवार रात 7:30 पर दी।