बीकानेर: बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के पास सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टल गया
बीकानेर संभाग की सबसे बड़ी अस्पताल पीबीएम के पास रविवार दोपहर सिलेंडर में आग लग गई। आग की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक बडा हादसा होते होते बच गया। जानकारी के अनुसार पीबीएम की जनाना अस्पताल के पास बने चाय के गाड़े पर चाय बनाते समय गैंस सिलेंडर में आग लग गई।