इस्लामनगर अलीगंज: बकरीद को लेकर संवाद कक्ष में शांति समिति की बैठक, जमुई जिले के थाना अध्यक्ष रहे मौजूद
जमुई समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में बुधवार को 3 बजे जिला पदाधिकारी श्री नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल की संयुक्त अध्यक्षता में ईद-उल-जोहा (बकरीद) को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिले की सभी थाना के थाना अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में जिले में सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर दिया गया।