जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 12 मई से होगी शुरुआत
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, मल्हनी ने विभिन्न सम सेमेस्टर परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। जौनपुर और गाजीपुर के कॉलेजों में संचालित कई पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 12 मई 2025 से शुरू होंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार बीएड, एमएड, बीपीएड, बीपीईएस और बीलिव के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 मई से सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित होंगी। इ