बांका: महाकालेश्वर गायत्री शक्तिपीठ में 24 कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई
Banka, Banka | Apr 23, 2026 बांका के महाकालेश्वर गायत्री शक्तिपीठ प्रजा कुंज धाम समुखियामोड़ में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रजापूर्ण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ गुरुवार की सुबह 10:00 बजे नगर परिषद के सभापति बालमुकुंद सिंहा के द्वारा किया गया। इस दौरान भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सभापति ने सभी महिलाओं को कलश देकर शोभा यात्रा की शुरुआत कराई।