झांसी: मेडिकल कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हंगामा, महिला बुलडोजर पर चढ़ी, युवक ने किया विरोध
Jhansi, Jhansi | Jun 30, 2026 झांसी में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब मेडिकल कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। विरोध के दौरान एक महिला बुलडोजर पर चढ़ गई, जबकि एक व्यक्ति बुलडोजर के सामने सड़क पर लेट गया और कार्रवाई रोकने की कोशिश की। मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारियों और पुलिस ने लोगों को समझाया