मल्हारगंज: इंदौर में अस्पताल के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा अस्पताल की जमीन नहीं और कर दी स्टाफ की नियुक्ति सरकार ने की थी 50 बेड के सिविल
मध्य प्रदेश में सरकारी सिस्टम का एक ऐसा मामला सामने आया है,जिसने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इंदौर के खजराना में छह साल पहले 100 बेड के सिविल अस्पताल की घोषणा हुई लेकिन आज तक अस्पताल का भवन तक नहीं बन पाया। हैरानी की बात यह है कि जिस अस्पताल का अस्तित्व सिर्फ कागजों में है, उसके नाम पर 87 पद स्वीकृत हुए और वर्षों से ट्रांसफर-पोस्टिंग भी होती रही।