बोध गया: बोधगया के महाबोधी सांस्कृतिक केंद्र में नए अपराधिक कानूनों पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का होगा आयोजन
बोधगया के महाबोधी सांस्कृतिक केंद्र में नए अपराधिक कानूनों पर 4 जुलाई से दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।सम्मेलन का उद्देश्य लागू नए अपराधिक कानूनों,भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन,उनके प्रावधानों तथा न्यायिक एवं प्रशासनिक प्रकियाओं में होने वाले बदलाव पर विमर्श होगा