बदायूं: कासिमपुर गांव की साप्ताहिक बाजार में शराबी युवक ने खुलेआम पौनिया लेकर फैलाई दहशत, वीडियो हुआ वायरल
Budaun, Budaun | Jun 21, 2026 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के कासिमपुर गांव में साप्ताहिक बाजार में पडोसी गांव निवासी मक्कन खुलेआम हाथ में पौनिया लेकर मछली बाजार में घुस आया। ग्रामीणों के मुताबिक युवक नशे की हालत में था। पड़ोस में घर पर पति न होने पर महिला के घर में भी पौनिया लेकर घुसा। महिला द्वारा शोर शराबा करने पर उसे पकडने की कोशिश की। तो उसने ग्रामीणों के ऊपर पौनिया तान दी।