फिरोज़ाबाद: उर्दू नगर इलाके में बिजली का करंट लगने से एक किशोर की हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के उर्दू नगर इलाके में आहिल नामक किशोर को बिजली का तेज करेंट लग गया। जिसको आनन फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहाँ चिकित्स्कों नें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराये अस्पताल से घर ले गए है। वही पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।