मंझनपुर: आईजीआरएस निस्तारण में कौशाम्बी बना प्रदेश का नंबर-1 जिला, एसपी ने मंझनपुर में सीओ समेत टीम को किया सम्मानित
जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में कौशाम्बी जनपद ने प्रदेश स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में कौशाम्बी को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस औसर पर एसपी ने पूरी टीम को बधाई दी है।