उदयपुर जिले के नवानिया गांव में गौवंश को लंपी स्किन रोग से बचाने के लिए वेटरनरी कॉलेज के चिकित्सकों ने गुरुवार शाम 6 बजे तक टीकाकरण किया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) शिव शर्मा ने बताया कि वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डा. सुमंत व्यास की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से गौ-वंश में लंपी त्वचा रोग की रोकथाम हेतु टीकाकरण शुरू किया गया।