बांसवाड़ा: पुलिस लाइन में राजस्थान पुलिस SI भर्ती परीक्षा कल से, बांसवाड़ा के 21 केंद्रों पर कड़ा पहरा, अफवाह फैलाई तो खैर नहीं
28 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, दो शिफ्ट में होगा आयोजन एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो दिनों में कुल 28,420 अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।