नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र के लोग जल भराव की समस्या से परेशान, प्रधान के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
तहसील नौगावां सादात क्षेत्र के गांव पृथ्वी खुर्द में इन दिनों गांव के मेन रास्ते पर कीचड़ और गंदे पानी का अंबार लगा हुआ है जिससे से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और गांव के लोग इस समस्या से जूझने को मजबूर है आज दिन मंगलवार को गांव पृथ्वीपुर खुर्द के ग्रामीण एकत्रित हुए और उन्होंने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।