गोमिया: गौ सम्मान अभियान: गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग, गोमिया बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Gumia, Bokaro | Apr 27, 2026 गोमिया में सोमवार को देशव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गोमिया प्रखंड मुख्यालय में गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर व्यापक पहल की गई।समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि इस क्रम में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन गोमिया बीडीओ महादेव महतो को सौंपा गया।