चूरू: कोतवाली थाने में परिवादी को धमकाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट में किया गया पेश
Churu, Churu | Apr 8, 2026 चूरू के कोतवाली थाना परिसर में एक मामले की जांच के दौरान परिवादी को धमकाने व हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस से बुधवार शाम 6 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना में बालाजी कॉलोनी निवासी भंवरलाल द्वारा दर्ज परिवाद की जांच चल रही थी। जांच के लिए आरोपी राजेन्द्र उर्फ राजू को थाने बुलाया गया था।