महमूदाबाद: सरैया चालाकापुर में तबाही: राजा गणपति आर पहुंचे, तीन जिंदगियां बुझीं
सरैया चालाकापुर गांव में भीषण अग्निकांड में दो महिलाओं और एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई घर जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना पर डीएम राजा गणपति आर मौके पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लेते हुए पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने और मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।