नाला: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना: प्रखंड स्तरीय समिति की हुई बैठक
Nala, Jamtara | Oct 16, 2025 नाला प्रखंड कार्यालय कक्ष में गुरुवार अपराह्न 2 बजे मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना हेतु प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक बीडीओ आकांक्षा कुमारी की अध्यक्षता में हुई| इस दौरान मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (वर्ष 2025–26) के तहत योग्य एवं सक्षम लाभुकों चयन कर जिला को अनुशंसा किया गया|