बैरसिया: निशातपुरा थाना क्षेत्र के संजीव नगर में तीसरी मंजिल से गिरने से 48 वर्षीय महिला की मौत
Berasia, Bhopal | May 17, 2026 भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजीव नगर कॉलोनी में 48 वर्षीय महिला की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। संजीव नगर कॉलोनी निवासी संध्या शुक्ला (48) गृहिणी थीं। उनके पति विनोद शुक्ला वेटनरी डॉक्टर हैं। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम संध्या शुक्ला तीसरी मंजिल पर खड़ी होकर अपनी पड़ोसी से बात कर रही थीं।