कामडारा: कामडारा में धूमधाम से मनाया गया सदगुरु कबीर साहेब का 628वां प्रकटोत्सव, निकली भव्य कलश एवं शोभायात्रा
Kamdara, Gumla | Jun 27, 2026 कामडारा के दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार को सदगुरु कबीर साहेब का 628वां प्रकटोत्सव श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा से हुई जिसमें बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु, माताएं-बहनें और युवा शामिल हुए। इसके बाद सत्पुरुष की आरती की गई तथा श्रद्धालुओं के बीच हलवा पूरी और खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।