शामली: शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर मिले ₹4 लाख, पुलिस कर रही कैश के मालिक की तलाश
Shamli, Shamli | Apr 24, 2026 शुक्रवार की दोपहर 12 बजे शामली कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक गत बुधवार की शाम मेरठ—करनाल हाईवे पर काबडौत पुल के पास खरड निवासी अमित कुमार ने हाईवे पर एक बाइक सवार के बैग से 4 लाख रूपए का कैश गिरने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने रकम को कब्जे में लेकर मालखाने में जमा कर दिया था, हालांकि अभी तक कैश आॅनर का सुराग नही लग पाया है।