सिकंदरा: सिकंदरा में मूसलाधार बारिश से जलजमाव, मुगल टोली सहित कई इलाके बेहाल
सिकंदरा में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुई तेज बारिश के बाद मुगल टोली समेत कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों और गलियों में पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों को घरों से निकलने और जरूरी कामों के लिए आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।