राघोगढ़: धरनावदा थाना क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिक किशोरी, पुलिस ने तकनीकी संसाधनों की मदद से खोज कर परिवार से मिलाया
Raghogarh, Guna | Jun 28, 2026 राघोगढ़ के धरनावदा थाना क्षेत्र से लापता एक 17 साल की नाबालिक किशोरी को पुलिस ने खोज लिया है। 28 जून को थाना प्रभारी ने बताया, 5, 6 जून 2026 की रात लापता लड़की के पिता ने 6 जून को रिपोर्ट की। पुलिस ने खोजबीन की, तकनीकी संसाधनों की मदद से सूचना पर 28 जून को दस्तयाब कर थाने पर विधिवत कार्यवाही के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया है।