झारखंड छात्र मोर्चा, गढ़वा जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को नामधारी महाविद्यालय परिसर में वसंत उत्सव सह होली मिलन समारोह का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे परिसर में रंग, उमंग और आपसी सौहार