भगवानपुर: अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, 3 मामलों का निष्पादन, पुलिस की अनुपस्थिति में अंचल गार्ड के भरोसे हुई सुनवाई
भगवानपुर अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे सीआई हेमंत कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल तीन मामलों का निष्पादन किया गया, जिससे संबंधित पक्षों को राहत मिली।