मोहनपुर: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा सनकादिक-नारद संवाद, धुंधकारी चरित्र से मिले जीवन संस्कार के संदेश
मोहनपुर प्रखंड के डुमरी उत्तरी काकन टोला स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित प्रवचन के तीसरे दिन श्रद्धा का माहौल रहा। कथावाचक परम अनमोल कृष्ण जी महाराज ने सनकादिक ऋषि और देवर्षि नारद संवाद के माध्यम से भक्ति, सत्संग और सदाचार का महत्व बताया। धुंधकारी चरित्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बुरे कर्म पतन का कारण बनते हैं,लेकिन सत्संग से सुधार संभव है।