जिले के जयिसंहनगर थाने में विगत दिनों फरियादिया ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि 14 वर्षीय किशोरी कहीं चले गए है, थाना जयिसंहनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस ने परिजनों से महत्त्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर पतासाजी की और प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बालिका की खोज शुरू की।पुलिस ने किशोरी को थाना परिसर जैतपुर से सुरक्षित बरामद की।