रामगढ़: रामगढ़ जैन समाज में भारी आक्रोश, रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन, पीएम-सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Ramgarh, Alwar | May 25, 2026 रामगढ़ कस्बे में सोमवार को जैन समाज के लोगों ने जैन साधु-संतों पर लगातार हो रहे हमलों और दुर्घटनाओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के महिला, पुरुष, बुजुर्ग, युवा और बच्चों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध रैली निकाली तथा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कि अनुपस्थिति में जीतू सैनी को ज्ञापन सौंपकर संत-साध्वियों की सुरक्षा की मांग उठाई।