मनेर: महिनावा बांध के पास पुलिस ने छापेमारी कर 100 पुरिया स्मेक के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
Maner, Patna | May 21, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिनावा बांध के पास पुलिस ने सूचना पर छापेमारी करते हुए 100 पुरिया स्मैक के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महिनावा गांव के रहने वाले गुड्डू महतो के रूप में की जा रही है। इसे गिरफ्तार कर पुलिस माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया है।