अनूपपुर: अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष जन्मदिवस पर जिला अस्पताल परिसर में किया गया वृक्षारोपण
भाजपा मंडल अनूपपुर के तत्वावधान में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष Ramlal Rautel के जन्मदिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे रोपे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है ।