राघोगढ़: आनंदपुर मोईया गांव में सड़क किनारे लोगों पर पलटा यूरिया खाद का ट्राला, राघौगढ़ विधायक ने पीड़ितों से की मुलाकात
Raghogarh, Guna | Jun 20, 2026 राघोगढ़ थाना के आनंदपुर मोईया गांव में 17 जून को सड़क किनारे पानी भर रहे महिलाओं बच्चों सहित एक दर्जन लोगों पर यूरिया खाद से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया था। घायलों को गुना और राघोगढ़ में भर्ती किया था। 20 जून को राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने पीड़ितों से गांव में मुलाकात की। एक गंभीर घायल व्यक्ति को गुना से भोपाल रेफर कराया, उपचार का आश्वासन दिया है।