चिड़ावा: मंड्रेला मोड़ से चौराहे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, कच्चे-पक्के अतिक्रमण पर चला पीला पंजा
चिड़ावा नगरपालिका प्रशासन द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार सक्रियता से चलाया जा रहा है। प्रशासन का "पीला पंजा" प्रमुख सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त करने में जुटा हुआ है। इस अभियान का उद्देश्य शहर के मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात को सुगम बनाना है। अभियान के तहत मंड्रेला मोड़ से चौराहे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।