चिड़ावा: बनगोठड़ी में शहीद की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय खेल महाकुंभ का भव्य समापन, भारतीय स्टेट बैंक ने जीता खिताब
पिलानी 1971 के युद्ध नायक शहीद कैप्टन जगदेव सिंह पुनिया के 54वें बलिदान दिवस पर ग्राम बनगोठड़ी में आयोजित दो दिवसीय खेल महाकुंभ का सामारोहपूर्वक समापन हुआ। शनिवार शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार वॉलीबॉल फाइनल में भारतीय स्टेट बैंक की टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 51,000 रुपये नगद व 7,000 रुपये किराया पुरस्कार स्वरूप प्राप्त किया।