चिड़ावा: चिड़ावा में माटी कला कौशल विकास शिविर शुरू, कारीगरों को मिलेगी आधुनिक प्रशिक्षण सुविधा
चिड़ावा कस्बे में परंपरागत माटी कला को नई उड़ान देने के लिए 10 दिवसीय माटी कला कौशल विकास एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर का लक्ष्य स्थानीय कुम्हार समुदाय और दस्तकारों को आधुनिक तकनीक के साथ दक्ष बनाना है, ताकि रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर बढ़ सकें। लोहिया स्कूल के पास सूंडा राम के निवास पर शिविर का शुभारंभ किया गया।