सिकंदरा: कुंडघाट जन्मस्थान से लौट रहा ऑटो पलटा, 11 माह के बच्चे समेत आधा दर्जन लोग घायल
शुक्रवार की दोपहर 1 बजे के करीब लछुआड़ थाना क्षेत्र के कुंडघाट जन्मस्थान मार्ग पर अनियंत्रित ऑटो पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कृपारामडीह गांव के लोग घूमने के बाद ऑटो से लौट रहे थे। पहाड़ से उतरते समय बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी, जिससे यह हादसा हुआ।