नैनवां: खानपुरा व टोपा के ग्रामीणों का उपखंड कार्यालय पर 17वें दिन भी प्रदर्शन जारी, ज्ञापन किया चस्पा
Nainwa, Bundi | Feb 23, 2025 नैनवा उपखंड के खानपुरा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव खानपुरा व तोप को नैनवा नगर पालिका में शामिल करने के विरोध में ग्रामीणों का उपखंड कार्यालय पर जारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 17 वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए 17 वें दिन उपखंड कार्यालय पर ज्ञापन चस्पा किया। ग्रामीणों ने प्रशासन को मांगे नहीं मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।